5 दिन पहले पीहर से ससुराल लौटी विवाहिता, फंदे पर झूली

5 दिन पहले पीहर से ससुराल लौटी विवाहिता, फंदे पर झूली

पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

रेवदर। पुलिस थाना क्षेत्र रेवदर के निंबज गांव में एक विवाहिता ने ससुराल में चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पीहर पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। विगत कई वर्षों से दोनों पक्षों में आटा-साटा को लेकर विवाद चल रहा था। वही मृतका 5 दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

पुलिस उपाधीक्षक रेवदर नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि निंबज गांव के मेघवाल वास निवासी कंचन उम्र 28 वर्ष पत्नी जोमाराम ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर के बाहर सो रहा था। अंदर से आवाज आने पर दरवाजा खटखटाया तो बंद मिला। घर के ऊपर चौक से देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। जिसपर उसके पति ने घर के अंदर कूदकर फंदे से उतारा। तब तक मौत हो गई। सूचना पर पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

5 दिन पूर्व ही ससुराल आई थी कंचन।
कंचन के पति जोमाराम का कहना कि कंचन 5 दिन पहले ही अपने पीहर पोसिंतरा से ससुराल निंबज आई थी। दोपहर को अपने केलुपोश मकान में मिट्टी-गोबर का लेप (निपाई) कर रही थी। वही काम पूरा होने के बाद दरवाजा बंद कर सो रही थी। दरवाजा बंद मिलने पर मकान के ऊपर जाकर देखा तो फंदे पर लटकी मिली। वही उक्त सूचना पर उपाधीक्षक नरेन्द्र सिंह देवड़ा, सहायक उप निरीक्षक मोहनदास, कांस्टेबल भजन लाल मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। वही मौके पर पीहर पक्ष के आने के बाद शव को रेवदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। वही पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

ससुराल-पीहर पक्ष में साटे-आटे को लेकर चल रहा विवाद।
कंचन की शादी 6 साल पहले आटा साटा में निम्बज गांव में जोमाराम से हुई थी। जोमाराम की बहन की शादी पोसिंतरा गांव में कंचन के भाई के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों पक्षों में आटा-साटा को लेकर विवाद चल रहा था। वही तभी से एक-दूसरे के घर तक आना-जाना बंद था।

sanjeev bansal