प्राचीन भारतीय सनातनधर्म संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए श्री शिवाश्रम के निर्माण कार्यों में सहयोग करने हेतु संदेश पत्र।

शिवाश्रम

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

प्राचीन भारतीय सनातनधर्म संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए श्री शिवाश्रम के निर्माण कार्यों में सहयोग करने हेतु संदेश पत्र।
आदरणीय सज्जनवृंद,
आपको सहर्ष सूचित किया जाता है कि प्राचीन भारतीय सनातन संस्कृति, ज्ञान परम्परा जैसे- आध्यात्मिक शिक्षा , योग शिक्षा ,आयुर्वेदिक शिक्षा पद्धति , प्राकृतिक चिकित्सा / पंचकर्म चिकित्सा , प्राच्यविद्या अनुसंधान कार्य के संवर्धन एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जन सहयोग से श्री शिवाश्रम द्वारा विविध प्रकार के महोत्सवों/ कार्यक्रमों/शिविरों का निरंतर संचालन किया जा रहा है। जिससे अब तक कई लोग लाभान्वित हो चुके हैं। वर्तमान में भवन एवं संसाधनों के अभाव में आश्रम की गतिविधियों और कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही है। हमारा उद्देश्य श्री शिवाश्रम को देवभूमि, पिथौरागढ़ (मानस खण्ड) का प्रतिष्ठित आध्यात्मिक केन्द्र बनाने का है। जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आश्रम द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे तथा आदर्श राष्ट्र के निर्माण के लिए योग्य छात्रों /युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कराया जा सके। जिससे प्राचीन भारतीय ज्ञान विज्ञान परम्परा को विश्वपटल पर प्रतिष्ठित कर सकें ।अतः समस्त प्रबुद्ध जनमानस से आह्वान हैं कि आश्रम निर्माण के इस धर्मार्थ कार्य में अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन कर आध्यात्मिक जन जागृति में अपना योगदान करने की कृपा कीजिएगा।
आश्रम द्वारा प्रत्येक माह आयोजित की जाने नि: शुल्क सेवाएं
1 आध्यात्मिक शिक्षा – आध्यात्मिक प्रवचन / सत्संग / झांकी दर्शन कार्यक्रम, संगीत प्रशिक्षण।
2 योग शिक्षा- योग ध्यान शिविर, योग प्रशिक्षण।
3 आयुर्वेदिक चिकित्सा – औषधि वितरण।
4 प्राकृतिक / पंचकर्म चिकित्सा – औषधीय उपचार (थैरेपी) , परामर्श।
5 प्राच्यविद्या अनुसंधान – प्रतिदिन प्राच्यविद्या संबंधी शोध(रिसर्च) लेखों का प्रकाशन
वर्तमान समय में आश्रम के आश्रम निर्माण के कार्यों में आपका सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रार्थनीय है।