हिंदू जागृति मंच द्वारा आयोजित बैठक में सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया

संभल पर्यटन स्थल घोषित होने तक संघर्ष रहेगा जारी – अजय शर्मा

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

हिंदू जागृति मंच की बैठक में संभल को पर्यटन स्थल घोषित होने तक संघर्ष जारी रखने तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उच्च स्तरीय पैरवी करने का संकल्प लिया गया।
नगर के हिंद स्टेडियम में हिंदू जागृति मंच द्वारा आयोजित बैठक में सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया। तत्पश्चात हिंदू जागृति मंच के प्रांतीय कार्य अध्यक्ष अजय गुप्ता सर्राफ ने हिंदू जागृति मंच द्वारा अब तक संभल को पर्यटन स्थल घोषित होने के लिए किए गए कार्य का विस्तार से वर्णन किया। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक संभल पर्यटन स्थल घोषित नहीं हो जाता तब तक शासन प्रशासन और समाज स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने संभल नगर एवं जनपद से संबंध रखने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर बैठा कर समाज के साथ मंत्रणा करने तथा संभल पर्यटन स्थल कैसे बने? इस विषय पर विचार मंथन कार्यक्रम के आयोजन पर बल दिया। हिंदू जागृति मंच के मंडल अध्यक्ष अनन्त कुमार अग्रवाल ने कहा कि आगामी 14 जून मंगलवार को आर्य समाज मंदिर में विचार मंथन कार्यक्रम संध्या 6:00 बजे से आयोजित होगा। जिसमें माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, स्नातक क्षेत्र के एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव, निकाय क्षेत्र के एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, क्षेत्र उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंघल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ अरविंद कुमार गुप्ता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सभी की उपस्थिति में विचार मंथन कार्यक्रम आर्य समाज मंदिर में 14 जून को आयोजित होगा। जिसका विषय रहेगा संभल पर्यटन स्थल कैसे बने?
विकास कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा
प्रताप, संजीव कुमार दिवाकर, अमन पूठिया, सुमन कुमार वर्मा, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, भरत मिश्रा, सुधीर कुमार भारद्वाज, विष्णु कुमार, अरविंद शंकर शुक्ला, प्रदीप कुमार शुक्ला, अमित कुमार शुक्ला, के के मिश्रा, संजय देवल, वैभव गुप्ता, पंकज सांख्यधर, आदि सदस्यों ने संभल को पर्यटन स्थल घोषित करने को लेकर हिंदू जागृति मंच के प्रयासों की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र मोंगिया ने की तथा संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।

उमेश गुप्ता ज़ी न्यूज इंडिया जिला संवाददाता संभल