सहारनपुर पहुंचे उमर अली खान का सपाईयों ने किया स्वागत

सहारनपुर : सहारनपुर पहुंचे उमर अली खान का सपाईयों ने किया स्वागत

✍रिर्पोट :- गौरव सिंघल,जिला प्रभारी,जी न्यूज इंडिया,जनपद सहारनपुर,उप्र:।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर (जी न्यूज इंडिया ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की नम्बर वन बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान को समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद सहारनपुर पहुँचे सपा प्रत्याशी उमर अली खान का प्रदेश सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा व चुनाव मंडल प्रभारी पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में सपाईयों ने भव्य स्वागत किया और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।
इस दौरान उमर अली खान ने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उनमें जताया है वह उसे पूरी मेहनत के साथ जीत दर्ज कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की झोली में यह सीट डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब प्रदेश की कुर्सी पर लाल टोपी वाले अखिलेश यादव का कब्जा होगा। इस दौरान राजकुमार वाल्मीकि प्रधान, गौतम कुमार, सनी केसला, मनप्रीत सिंह संजू, काका, राजा भाटिया, मन्नी वर्मा, विशाल कुमार, विकास वाल्मीकि, अर्जुन, हिमांशु भाटिया, सुनील भाटिया, राव मोहम्मद एवं राहुल वालिया आदि मौजूद रहे।

sanjeev bansal