नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
रेवाड़ी 21 अक्टूबर आदर्श शर्मा
आज दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष श्री हुकम चंद यादव एवं महिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी सैनी के नेतृत्व व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। नवनियुक्त प्रभारी का पटका पहनाकर पूर्ण टीम द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत जी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान जी, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष यादव जी तथा उनके साथ राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी टीम के रेवाड़ी आगमन पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता पर बधाई एवं आभार व्यक्त किया। श्रीमती लक्ष्मी सैनी ने इसके लिए जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव एवं हैफेड चेयरमैन श्री अरविंद यादव की विशेष भूमिका पर धन्यवाद प्रकट किया।
महिला जिलाध्यक्षा पिंकी यादव ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष निर्देश दिए।
कार्यक्रम संचालक महामंत्री नीरू भारद्वाज, उपाध्यक्ष कृपा जैमिनी, सचिव सुमन चौहान, सचिव रेखा शर्मा, सचिव मीना शर्मा, सचिव पिंकी देवी, मीडिया प्रभारी संतोष यादव एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा देवी देवी, इत्यादि ने महिला मोर्चा के कार्यक्रमों का विशेष जिक्र किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतू चौधरी व डॉक्टर कविता गुप्ता विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रही।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

sanjeev bansal